32वां ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला एवं लोकनृत्य समारोह
दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के “ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला एवं लोकनृत्य समारोह” का आयोजन इस वर्ष दिनांक 27 मार्च से 5 अप्रैल 2026 के दरम्यान किया जा रहा है|
यह इस आयोजन का 32 वां वर्ष है| सम्पूर्ण भारत वर्ष में प्रसिध्द इस मेले में देश के विभिन्न राज्यों के लोक – आदिवासी नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति, हस्तशिल्प एवं स्वादिष्ट व्यंजनों की प्रदर्शनी तथा विक्री होती है| कल मेले का अंतिम दिन है।
रिपोर्ट एंड वीडियो: प्रा.सूरज तेलंग

