Ab life ke aur kareeb

सुरों के सितारे

15 से 30 नवंबर 2026 के बीच देश के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 26 आकाशवाणी केंद्रों (जिनमें नागपुर भी शामिल है) पर विशेष युवा संगीत समारोहों का आयोजन किया जा रहा है।

इस क्रम में रविवार की शाम, आल इंडिया रेडियो के नागपुर केंद्र की ओर से राइजिंग स्टार रियलिटी शो ‘राग टू रिद्म’ के पहले सेशन का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक ग्रेडेड और अनग्रेडेड कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियॉं दीं, जिनमें आनंद चिमोटे (हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन), हृषिकेश करमरकर (दिलरूबा वादन), तेजस्विनी खोड़तकर (सुगम गायन), शुभम चोपकर और रूपल गरीबे आदि शामिल हैं।

Comments are closed.